इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नए साल की पिकनिक पर जा रहे  कार पलटी, 18–20 लोग घायल दो गंभीर

जबलपुर, यश भारत।

नए साल की पिकनिक पर जा रहे  कार पलटी, 18–20 लोग घायल दो गंभीर

जबलपुर, यश भारत। नए साल के उपलक्ष्य में पिकनिक मनाने कुंडम जा रहे गोहलपुर क्षेत्र के लोगों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कुंडम से करीब एक किलोमीटर पहले वाहन ने एक बस को ओवरटेक किया, इसी दौरान सामने से कचनक आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में कार सवार करीब 18 से 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। सभी घायल गोहलपुर क्षेत्र के निवासी हैं और अलग-अलग परिवारों से हैं, जो पड़ोस के लोग थे। घायलों को तत्काल विक्टोरिया अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेट्रो अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों और बच्चों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी मंगल सिंदी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button