जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

राजा सराफ के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने SP को सौंपा ज्ञापन, 

राजा सराफ के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने SP को सौंपा ज्ञापन,

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ के नेतृत्व में मंगलवार को जबलपुर के सैकड़ों सराफा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए 21 जुलाई को सुहागन आभूषण भंडार में हुई आपराधिक घटना के विरोध में तीव्र नाराज़गी जाहिर की। इस दौरान 500 से अधिक व्यापारियों की उपस्थिति में पुलिस से मांग की गई कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

IMG 20250729 WA0190

घटना से व्यापारी वर्ग में भय और आक्रोश

 

ज्ञापन में कहा गया कि घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गहरा डर है। सुपर मार्केट जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट और हमला होना पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एकल दुकानों में कार्यरत ज्वेलर्स खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

IMG 20250729 WA0189

एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के संकेत

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने सराफा प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि फरार अपराधियों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी निगरानी की बात भी कही गई।

 

गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

राजा सराफ और अजय बख्तावर (जबलपुर सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष) ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

 

 

ज्ञापन सौंपने पहुंचे ये प्रमुख पदाधिकारी:

 

राजा सराफ (अध्यक्ष, मप्र सराफा एसोसिएशन)

 

अजय बख्तावर (अध्यक्ष, जबलपुर सराफा एसोसिएशन)

 

नवीन सराफ, महेंद्र ओसवाल, अमित अग्रवाल, ओम सोनी, कृष्ण कुमार सुहाने, विवेक अग्रवाल, सुरेश सराफ, पवन समदड़िया, प्रभात जैन, अभिषेक कोठारी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button