जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

Big Breking : यशभारत मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने यश घनघोरिया

90000 वोटो से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया

Big Breking : यशभारत मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने यश घनघोरिया

90000 वोटो से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे  यश घनघोरिया को मिली यूथ कांग्रेस की कमान

यश घनघोरिया मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया के पुत्र हैं यश। 3 लाख 13 हजार 730 वोट पाकर विजय हुए यश एमपी यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज की है। यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं।

15 लाख युवाओं ने भरे थे मेंबरशिप फार्म 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई मेंबरशिप में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button