भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल पुलिस ने 101 परिवारों को लौटाईं खुशियां, 70 लाख से अधिक के 101 गुम मोबाइल बरामद

भोपाल पुलिस ने 101 परिवारों को लौटाईं खुशियां, 70 लाख से अधिक के 101 गुम मोबाइल बरामद

भोपाल,यशभारत। धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व पर राजधानी की नगरीय पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और गुम मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निशातपुरा और बैरागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए कुल 101 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द कर दिए हैं।
त्यौहार के मौके पर अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने भोपाल पुलिस की मुस्तैदी और जनसेवा की सराहना की।
बैरागढ़ पुलिस ने 6.15 लाख के 31 मोबाइल किए सुपुर्द

बैरागढ़ थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता, आईएमईआई नंबरों की ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण के आधार पर वर्ष 2024, 2025 और 2026 के दौरान गुम हुए 31 मोबाइल फोन ट्रेस किए। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 6,15,864 रुपये है।
थाना प्रभारी बैरागढ़ अशोक गौतम के नेतृत्व में आरक्षक आशीष यादव, दुर्गेश राज सिलावट, भोपाल आर्य तथा जोन-04 कार्यालय के प्रधान आरक्षक अभिषेक सिंह एवं आरक्षक बबन राठौर की टीम ने इस अभियान को सफल बनाया।

निशातपुरा पुलिस ने धनतेरस पर 70 परिवारों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
उधर, निशातपुरा थाना पुलिस ने भी विशेष अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से गुम हुए 70 नागरिकों के मोबाइल फोन खोज निकाले। धनतेरस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में निशातपुरा अनुभाग के सहायक पुलिस आयुक्त शशांक जैन, थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों को उनके फोन सौंपे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button