भोपाल

भोपाल पुलिस ने ₹35 लाख की तीन चोरी की कारें बरामद कर दो शातिर चोरों को पकड़ा

भोपाल पुलिस ने ₹35 लाख की तीन चोरी की कारें बरामद कर दो शातिर चोरों को पकड़ा

भोपाल, यशभारत। भोपाल पुलिस ने वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह  पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ₹35 लाख की कुल तीन कारें बरामद की हैं, जिनमें एक फॉर्च्यूनर कार भी शामिल है। इस कार का इस्तेमाल चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब 8 सितंबर को फरियादी हिमांशु उपाध्याय ने टीटी नगर थाने में अपनी वैगनआर कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी कार 5 सितंबर की रात को उनके घर के नीचे से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  टीटी नगर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान अनूप सिंह और अहमद हुसैन के रूप में हुई।

₹35 लाख का माल बरामद

शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने टीटी नगर से वैगनआर और इंदौर से एक सेंट्रो कार चोरी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि वे चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए एक फॉर्च्यूनर कार का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने परवलिया स्थित अनूप के घर से तीनों कारें बरामद कीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button