भोपालमध्य प्रदेश

​भोपाल: 5 वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: 5 वर्षीय मासूम के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस ने 24 घंटे में बच्ची को किया बरामद
​भोपाल, यशभारत । राजधानी  में हबीबगंज थाना पुलिस ने एक 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण और उसके साथ मारपीट/छेड़छाड़ (बैडटच) के सनसनीखेज मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ बच्ची को सकुशल बरामद किया, बल्कि फरार आरोपी को भी चंद घंटों में दबोच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार  15 अक्टूबर को हबीबगंज थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास भीख माँग रही एक महिला की 5 वर्षीय बच्ची शाम करीब 4:30 बजे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
​पुलिस की 50 सदस्यीय टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने  50 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीमें  तय्यार कर जांच शुरु की
​टीमों ने शहर के बॉर्डर सील किए, नाकाबंदी की, रेलवे स्टेशन (रानी कमलापति/भोपाल मुख्य स्टेशन) और बस स्टैंड (आईएसबीटी/नादरा) पर सघन तलाशी ली। इसके अलावा, निर्जन पार्कों, उद्यानों और जर्जर भवनों की भी रात भर सघन तलाशी ली गई।
​400 से 500 CCTV फुटेज खंगाले
​पुलिस टीमों ने आरोपी और अपहृत बच्ची का पता लगाने के लिए घटनास्थल से शुरू करके करीब 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।
​आईएसबीटी बस स्टैंड से बच्ची बरामद
​सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, अगले दिन (16 अक्टूबर) सुबह करीब 5:30 बजे, पुलिस ने आरोपी को आईएसबीटी बस स्टैंड पर बच्ची को गोद में लेकर आते हुए देखा। पुलिस ने जैसे ही घेराबंदी की, आरोपी बच्ची को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में भाग गया।
​बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची ने प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई। एहतियात के तौर पर उसका सम्पूर्ण मेडिकल कराया गया है और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
​आरोपी अजीत राय उर्फ बाबू गिरफ्तार
​फुटेज और स्थानीय पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान अजीत राय उर्फ बाबू (उम्र 38 साल, निवासी श्याम नगर, हबीबगंज) के रूप में हुई। लगातार फरार चल रहे इस आरोपी को आखिरकार बीती रात थाना हबीबगंज और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन बजरिया के निर्जन स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
​पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह बच्ची को हनुमान मंदिर से उठाकर ऑटो से बोर्ड ऑफिस और फिर कमलापति स्टेशन के पास एक निर्जन स्थान पर ले गया था, जहां उसने बच्ची के साथ मारपीट की और बैडटच (यौन उत्पीड़न) भी किया।
​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर में कृत्य के अनुसार विभिन्न धाराओं का इज़ाफा किया है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button