बसेड़ी समिति मूंग घोटाले में बड़ी कार्यवाही की तैयारी

जबलपुर, यश भारत। बसेड़ी समिति के एम एल टी वेयरहाउस में मूंग और उड़द की फर्जी एंट्री के मामले ने प्रशासन को बड़े कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। यश भारत द्वारा लगातार प्रकाशित खबरों के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी कर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस करोड़ों के गोलमाल में संलिप्त लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और किसी भी समय प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि सुबह ही राशन दुकान विक्रेताओं और खाद्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब मूंग-उड़द घोटाले में शामिल लोगों पर भी शिकंजा कसने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम से जिले में अनाज वितरण प्रणाली और उपार्जन में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का बड़ा संदेश जाएगा।







