जबलपुरमध्य प्रदेश

वन विभाग का खेल : 6 महिने पहले हुई पदस्थापना उनके दोबारा हुए ट्रांसफर

 

– वन मंत्री से की शिकायत
जबलपुर, यशभारत। प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। यहां एसएफ आरआई के रेस्ट हाउस में अपनी समस्याओं को लेकर वन कर्मी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। जहां प्रांताध्यक्ष एवं प्रदेश विधि सलाहकार राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब है कि वन विभाग में थोक के भाव हुए तबादले विवादों के घेरों में हैै। जिन कर्मियों का 6 महीने पहले स्थानांतरण हुआ है उनकी दोबारा पदस्थापना कर दी गई। जिसके बाद कर्मियों में रोष है। जिसकी जांच की मांग की गई है।
मंत्री से चर्चा में संघ के जिलाध्यक्ष व प्रविन्द्र ग्वालवंश ने बताया कि वृत्त में नियम विरुद्ध तरीके से कर्मचारियों के ट्रांसफ र किए जा रहे हैं इससे बड़ी संख्या में वन कर्मी परेशान है। साथ ही वर्ष 2020 इंक्रीमेंट किया जाए। शासन के आदेश वर्ष 2007 से 2016 तक कार्यरत दैनिक वेतनभोगी को विनियमतीकरण की मांग भी रखी गई। इस पर वन मंत्री ने कहा वे वन कर्मियों के साथ में है और इन मांगों को लेकर वे विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वन कर्मियों के हित में निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर अजाक्स के जिला शाखा अध्यक्ष सुशील ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के द्वारका कुशवाहा, स्थायी कर्मचारी संघ सुशील त्रिवेदी अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

जहंा चाह, वहा राह
बताया जा रहा है कि ट्रांसफर लिस्ट में जहां चाह, वहां राह की प्राथमिकता के आधार पर सूची जारी की गई थी। जिसका कर्मी शुरु से ही विरोध कर रहे थे। सूची में ऐसे करीब आधा दर्जन कर्मी है, जिनकी 6 महीने में ही दोबारा पोस्टिंग कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App