जबलपुरमध्य प्रदेश

भारी बारिश से लबालब हुआ बरगी डेम : सवा मीटर बढ़ा जलस्तर

जबलपुर, यशभारत। सूबे सहित जिले में रुक-रुककर झमाझम का दौर जारी है। पड़ोसी जिलों में भी तेज बारिश का क्रम चल रहा है। इस रैनी सीजन में बारिश का आंकड़ा 13 इंच के आंकड़े को क्रॉस कर गया है। आज सुबह 11.30 बजे तक 340 मिलीमीटर (13.4 इंच) पानी गिर चुका है। उधर बरगी बांध का मुख्य कैचमेंट एरिया माने जाने वाले पड़ोसी जिला मण्डला में अब तक 586.6 मिलीमीटर (23 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश से बरगी बांध लबालब हो रहा है। इसमें 24 घंटे के दौरान 1.15 मीटर पानी बढ़ गया है। कल पूर्वान्ह 10.00 बजे बांध का जलस्तर 416.35 मीटर था वहीं आज 10.00 बजे बढ़कर यह 417.20 मीटर तक जा पहुंचा था। पानी का इनद्ब्रलो तेज है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कैचमेंट में यदि बारिश का दौर जारी रहा और इनद्ब्रलो ऐसी ही तेजी रही तो बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। स्थानीय मौसम वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक
बीते 24 घंटों में हुए 40 मिलीमीटर बारिश को मिलाकर अब तक 30 मिलीमीटर पानी गिर चुका है। कल दिनभर काले-घने बादलों से आसमान ढंका रहने से दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया। न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। इधर पूरे महाकोशल में बारिश का क्रम रुक-रुककर जारी है। मौसम विदों के अनुसार अभी सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस दौरान कहीं-कहीं मूसलधार भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि गत वषज़् आज के दिन तक 395.6 मिलीमीटर (16 इंच करीब) पानी गिरा था। इनद्ब्रलो ज्यादा, आउटद्ब्रलो काफी कम- बरगी बांध द्ब्रलट कंट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11 बजे की स्थिति में बांध में 2321 क्यूमेक पानी प्रवेश कर रहा था, जबकि पॉवर हाउसों के माध्यम से 200 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार 2121 पानी संचित होता जा रहा है। इससे जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 12 के बाद निकले सूयज़्देव- दो दिन झमाझम के
बाद आज दोपहर आसमान पर बादलों की आवाजाही कम होने के कारण करीब 12 बजे सूर्यदेव निकल आए। बारिश का क्रम रुकने से उमस तो बढ़ी लेकिन कच्चे मकानों में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वेधशाला भोपाल से जारी अगले 24 घंटों के बुलेटिन में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button