मध्य प्रदेशराज्य

कच्ची शराब बनी मौत की वजह?: युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया आरोप

दमोह। जिले में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान सौरभ असाटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कच्ची शराब की लत ने सौरभ की जान ले ली। परिवार का कहना है कि अवैध शराब के कारण उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही थी, जिससे वह परेशान रहता था।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों के आरोपों के आधार पर भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button