मंत्री विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति पर आज कैबिनेट में होंगी चर्चा

मंत्री विजय शाह पर अभियोजन स्वीकृति पर आज कैबिनेट में होंगी चर्चा
भोपाल, यश भारत । जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में राज्य सरकार मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में अभियोजन स्वीकृति पर फैसला करेगी। कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होनी है। इससे पहले सरकार को अभियोजन स्वीकृति पर निर्णय लेना है।
विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला करीब एक साल से लंबित है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(1)(ए) के तहत उनके खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति मांगी है। सरकारी सेवक के खिलाफ अभियोजन की अनुमति से जुड़े प्रावधानों के तहत सरकार की मंजूरी जरूरी मानी गई है। अब कैबिनेट के निर्णय के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी।







