भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

ग्वालियर में बनेगा एशिया का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, 5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

ग्वालियर में बनेगा एशिया का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश का ग्वालियर टेलीकॉम विनिर्माण और तकनीकी क्षेत्र में नए औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यहां एशिया का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन  टीएमजेड विकसित किया जा रहा है। परियोजना के लिए 24 कंपनियों की ओर से करीब 5 500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 18 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। टीएमजेड के पहले चरण में करीब 170 एकड़ क्षेत्र शामिल किया गया है। यह क्षेत्र माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी एसएडीए और ग्वालियर आईटी पार्क में विकसित किया जाएगा।

टेलीकॉम क्षेत्र का एकीकृत केंद्र बनाने की तैयारी

इस परियोजना का उद्देश्य टेलीकॉम उपकरण और उनके कलपुर्जों  ऑप्टिकल फाइबर मोबाइल उपकरणों  उन्नत तकनीकों  अनुसंधान एवं विकास  परीक्षण सुविधाओं तथा अगली पीढ़ी की 5जी और 6जी तकनीक के लिए एक एकीकृत औद्योगिक एवं तकनीकी इकोसिस्टम तैयार करना है। इससे विनिर्माण के साथ साथ अनुसंधान और नवाचार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जुलाई में हुआ था एमओयू

परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार और दूरसंचार विभाग के बीच जुलाई 2026 में समझौता ज्ञापन  एमओयू  हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस पहल से जुड़े रहे हैं। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में निवेशकों के साथ संयुक्त बैठकें आयोजित की गईं। इन निवेशक संवादों के बाद टीएमजेड के लिए करीब 5 500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए।

ग्वालियर के औद्योगिक विकास को मिल सकती है गति

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को ग्वालियर में औद्योगिक निवेश  तकनीकी विनिर्माण और रोजगार के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। परियोजना के माध्यम से टेलीकॉम क्षेत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर तकनीकी कौशल और रोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button