जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अफसर के बिना थम गई, भवन शाखा की रफ्तार भटक रहे आवेदक

फीस जनरेट से लेकर डिजिटल सिग्नेचर तक अटका

जबलपुर, यश भारत। नगर निगम जबलपुर की भवन शाखा में बिल्डिंग सीएमओ का पद खाली होने से नक्शा पास की पूरी प्रक्रिया ठप पड़ गई है। 29 अप्रैल को मनीष तड़से के । निलंबन के बाद अब तक किसी अन्य अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने से शहर के कई जोनों में भवन अनुज्ञा संबंधी काम रुक गए हैं। इससे सैकड़ों आवेदक और बिल्डर नगर निगम के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार बिल्डिंग सीएमओ ही नक्शा पास करने के लिए फीस जनरेट करता है और बाद में डिजिटल सिग्नेचर की प्रक्रिया पूरी करता है। लेकिन पद खाली होने के कारण पिछले 10 दिनों से अधिक समय से यह काम अटका
हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे होने हैं या जिनकी बैंक और लोन संबंधी प्रक्रिया नक्शा पास होने पर निर्भर है।
कंसल्टेंट स्ट्रक्चरल इंजीनियर अरविंद चड़ार ने
बताया कि भवन शाखा में वैकल्पिक अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से पूरा सिस्टम प्रभावित हो गया है। कई आवेदकों के दस्तावेज तैयार होने के बावजूद फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रहीं। लोगों को हर दिन निगम कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है, लेकिन उन्हें सिर्फ इंतजार करने को कहा जा रहा है।
शहर में लगातार बढ़ रहे निर्माण कार्यों के बीच भवन शाखा की यह स्थिति नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। आवेदकों का कहना है कि प्रशासन को तत्काल नए अधिकारी की पदस्थापना कर लंबित फाइलों का निराकरण करना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button