जबलपुरमध्य प्रदेश

RDVV में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर का ABVP का प्रदर्शन

मंत्री को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर,यशभारत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में व्याप्त कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

परिषद कार्यकर्ता शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं से अवगत कराया।

परिषद का कहना है कि विश्वविद्यालय में फैली अव्यवस्थाओं और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पूर्व में कुलपति को 19 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी बिंदु पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों से संबंधित कई कार्य लंबित हैं और पारदर्शिता का अभाव है।

परिषद ने मंत्री से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button