इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी के वैनगंगा की बाढ़ में फंसे युवक को हेलीकॉप्टर से निकाला , टापू में फंसे 4 लोग , नरसिंहपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जबलपुर यशभारत रीजनल टीम। मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार नमी होने के कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहों पर मध्यम व तेज गति से भी बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में जबलपुर-नरसिंहपुर सहित अनेक संभागों भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, शहडोल और ग्वालियर चंबल में बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही सिवनी केवलारी ब्लॉक में वैनगंगा की बाढ़ में फंसे युवक को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं एक टापू पर फंसे 4 अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातर नजर बनाए रखे हुए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि बाढ़ या फिर पानी की किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाए। बाढ़ में फंसे लोगों की तत्काल मदद की जाए।

मौसम वैज्ञानिक ने दी भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के सिवनी, छिंदवाड़ा, देवास, अलीराजपुर और सीहोर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन दिनों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग का मानना है कि भारी बारिश की संभावना के चलते किन जिलों को हमने ऑरेंज अलर्ट में रखा है, ताकि प्रशासन पहले से आवश्यक सतर्कता बरते. इसके अलावा प्रदेश में शाजापुर, आगर, विदिशा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहां लोगों को जानकारी दी गई है कि निचली जगहों पर जलभराव की स्थिति हो सकती है. पुराने व कच्चे मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंच सकती है, इसलिए लोगों से अनुरोध किया गया है कि लोग सुरक्षित स्थानों पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button