जबलपुरमध्य प्रदेश

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटकर खाई में गिरी, महिला की मौत,पांच घायल

कटनी रोड पर हादसा, दो की हालत गंभीर, अपोलो अस्पताल में भर्ती

जबलपुर। जबलपुर-कटनी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब टायर फटने से अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलटते हुए खाई में जा गिरी। भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर करेली वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button