भोपालमध्य प्रदेश

ईदगाह हिल्स में वाहनों पर हाथ साफ करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 3 गाड़ियां बरामद

ईदगाह हिल्स में वाहनों पर हाथ साफ करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 3 गाड़ियां बरामद

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। आरोपी इन वाहनों को सुनसान इलाकों में छिपाकर रखता था और उनके पुर्जे अलग कर बेचने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, ईदगाह हिल्स क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सिलसिलेवार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान की टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 15 अप्रैल को सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर शालीमार अपार्टमेंट निवासी 21 वर्षीय अरसान को हिरासत में लिया।

​पूछताछ में आरोपी अरसान ने स्वीकार किया कि उसने ईदगाह हिल्स और आसपास के इलाकों से गाड़ियां चुराई थीं। वह चोरी के बाद वाहनों को सुनसान ठिकानों पर खड़ा कर देता था ताकि मामला शांत होने पर उन्हें काटकर उनके पार्ट्स बाजार में बेच सके। आरोपी के पास से एक सफेद एक्टिवा और दो सुजुकी एक्सेस बरामद की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button