मध्य प्रदेशराज्य

धीरेंद्र मिश्रा मप्र भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव नियुक्त: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

सागर, यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) भोपाल के सहायक संचालक श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा को एक बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, श्री मिश्रा (मूल पद प्राचार्य, उमावि०) को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से ‘राज्य सचिव, म०प्र० भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय, भोपाल’ के पद पर पदस्थ किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग की उप सचिव मंजूषा विक्रांत राय के हस्ताक्षर से 14 मई 2026 के तहत यह नियुक्ति मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार की गई है। आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक, स्कूल शिक्षा विभाग के निज सहायक सचिव, आयुक्त लोक शिक्षण, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र, और संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग भोपाल सहित सभी संबंधित विभागों व जिला कोषालय अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।

अपनी इस नई और महत्वपूर्ण पदस्थापना पर शिक्षा जगत, विभागीय अधिकारियों, शुभचिंतकों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उम्मीद जताई है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को और अधिक गति तथा नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button