जबलपुरमध्य प्रदेश

12 सितंबर को जबलपुर, पाटन और सिहोरा में लगेगी नेशनल लोक अदालत

लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील

जबलपुर, यशभारत। आम नागरिकों को सस्ता, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय जबलपुर सहित तहसील न्यायालय पाटन और सिहोरा में नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी। आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्णमूर्ति मिश्र के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, भरण-पोषण, चेक बाउंस, श्रम विवाद, राजस्व, पारिवारिक एवं वैवाहिक मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा बैंक, नगर पालिका, विद्युत विभाग और बीएसएनएल से संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार न्यायालयों से 3500 लंबित तथा प्री-लिटिगेशन के 20150 प्रकरण लोक अदालत के लिए रेफर किए गए हैं। आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button