
जबलपुर,यश भारत: मौसम विज्ञान कार्यालय (22/08/2026) के आंकड़ों के अनुसार, जबलपुर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.19 इंच (55.7 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही इस सीजन में अब तक कुल बारिश का आंकड़ा 20.72 इंच (526.2 मिमी) तक पहुंच गया है।
तुलना की जाए तो गत वर्ष (पिछले साल) आज की तिथि तक कुल 34.39 इंच (873.6 मिमी) बारिश हो चुकी थी, जबकि पिछले साल आज के दिन केवल 0.01 इंच (0.2 मिमी) बारिश दर्ज हुई थी।
मौसम विभाग के अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।







