भोपालमध्य प्रदेश

नाम बदलकर छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, गर्भवती होने पर दी जान से मारने की धमकी

नाम बदलकर छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, गर्भवती होने पर दी जान से मारने की धमकी

​भोपाल, यशभारत।  राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आईएस यूनिवर्सिटी रातीबड़ की एक छात्रा ने कॉलेज के ही एक छात्र पर अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता वर्तमान में 3 माह की गर्भवती है।

​अशीष पांडे बनकर की थी दोस्ती
पीड़िता  ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात आसिफ रजा नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि आसिफ ने अपनी असल पहचान छिपाते हुए खुद को ‘आशीष पांडे’ बताया और छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। मेल-जोल बढ़ने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो भी बना लिए।

शादी से किया इनकार, अब दे रहा धमकी
छात्रा जब 3 माह की गर्भवती हुई और उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तब आरोपी की असलियत सामने आई। आरोप है कि सच्चाई उजागर होने पर आसिफ रजा ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और पीड़िता को “खेल बनाकर रखने” की बात कही। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी उसे तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने लगा।

​दोस्तों ने भी बनाया समझौते का दबाव
पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में आसिफ के दोस्त शाहजेब खान और सैफ शेख ने भी उसे डराया-धमकाया और शिकायत न करने के लिए दबाव बनाया। छात्रा का यह भी आरोप है कि पुलिस द्वारा उन पर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। फिलहाल मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button