जबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग : जम्मू से नाबालिग को भगाकर जबलपुर में छिपा था युवक, अधारताल पुलिस ने दबोचकर किया दस्तयाब

दोनों कंचनपुर स्थित किराए के मकान में रह रहे थे

जबलपुर,यशभारत। अधारताल थाना क्षेत्र के कंचनपुर इलाके में पिछले करीब तीन माह से किराए के मकान में रह रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके साथ रह रही नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक नाबालिग को शादी का झांसा देकर जम्मू से अपने साथ जबलपुर लेकर आया था। मामले की सूचना जम्मू पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस द्वारा की जा रही है।

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताबिक, अधारताल पुलिस को जम्मू के सैनिक कॉलोनी थाना पुलिस से इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कंचनपुर क्षेत्र में पतासाजी शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि छतरपुर निवासी अजय सिंह पिछले करीब तीन माह से कंचनपुर में किराए के मकान में रह रहा है। वह पूर्व में काफी समय तक जम्मू में रहा था।

पुलिस जांच में पता चला कि अजय सिंह जम्मू की रहने वाली नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ जबलपुर ले आया था। दोनों कंचनपुर स्थित किराए के मकान में रह रहे थे। जम्मू पुलिस से मिली जानकारी के बाद अधारताल पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और नाबालिग को दस्तयाब कर लिया।

अधारताल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जम्मू के सैनिक कॉलोनी थाना पुलिस को दे दी है। अब जम्मू पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक नाबालिग को जम्मू से जबलपुर किस तरह और कब लेकर आया था तथा इस दौरान उसके संपर्क में कौन-कौन लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button