जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नामचीन होटलों में वेज के नाम पर नॉनवेज किचिन में तैयार हो रहा खाना

हिल्टन होटल पर छापा, मिलीं भारी अनियमितताएँ और भी नाम आएंगे सामने

नामचीन होटलों में वेज के नाम पर नॉनवेज किचिन में तैयार हो रहा खाना
हिल्टन होटल पर छापा, मिलीं भारी अनियमितताएँ और भी नाम आएंगे सामने

लग्जरी के नाम पर लोगों के धर्म और विश्वास के साथ हो रहा खिलवाड़

जबलपुर, यश भारत। शुक्रवार को देश की जानी-मानी प्रतिष्ठित होटल चैन हिल्टन के डुमना रोड स्थित हिल्टन गार्डन इन में जिला प्रशासन के गुरूड़ दल द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं। वेजिटेरियन फ्रीजर में चिकन पाया गया, पैक्ड खाद्य पदार्थों पर एक्सपायरी डेट नहीं थी और तीन दिन पुरानी ग्रेवी भी मिली। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि जो बड़े और प्रतिष्ठित होटल समूह है वह अपनी होटल में सेवाओं के नाम पर मोटा पैसा तो वसूल कर रहे हैं लेकिन ग्राहकों के धर्म और विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं
एक ही किचन में वेज-नॉनवेजः नियमों और धार्मिक भावनाओं का खुला उल्लंघन
शहर के कई बड़े होटल अपने ब्रांड नाम पर उपभोक्ताओं से मोटी राशि लेते हैं, लेकिन बुनियादी स्वच्छता और पूड सेफ्टी के नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। कई होटलों में वेज और नॉनवेज एक ही किचन में बनाए जा रहे हैं, बर्तन, सामग्री और रेफ्रिजरेशन सिस्टम भी अलग नहीं, यह धार्मिक आस्था और उपभोक्ता अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है।
इस तरह के मामले में सिर्फहिल्टन का नाम सामने नहीं आ रहा है जबलपुर में कई बड़े प्रतिष्ठित होटल समूह है जहां पर इस तरह की गंभीर अनियमिता चल रही हैं।
अन्य प्रतिष्ठित होटलों पर भी प्रशासन की नजर-हिल्टन होटल में मिली खामियों के बाद जिला प्रशासन ने शहर के अन्य बड़े और नामी होटलों की सूची तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार-कई प्रीमियम होटलों में भी वेजङ्कनॉनवेज मिश्रण, बिना एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघ अप्रशिक्षित स्टाफ और श्रम कानूनों की अनदेखी जैसी शिकायतें मिली हैं। इन सभी पर भी इसी तरह
की सघन कार्रवाई की तैयारी है और जल्द निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
हिल्टन में और भी खामियाँ मिलीं
फायर फाइटिंग सिस्टम ऑटो मोड में नहीं, आइसक्रीम, मसाले, दाल बिना एक्सपायरी डेट, किचन में एक दिन पुराना गूंथा आटा और कटा प्याज, फूड स्टोर में घुन लगा कच्चा आम, श्रमिकों को ESIC सहित श्रम कानूनों का लाभ नहीं दिया जा रहा, अनलेबल्ड फ्यूल जेल और अप्रशिक्षित कर्मचारी।
शहर के अन्य बड़े होटलों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, गुणवत्ता के नाम पर धोखा देने वाले होटलों को नोटिस की तैयारी। हिल्टन में वेज प्रीजर में चिकन, बिना एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ मिले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button