देशमध्य प्रदेशराज्य

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा,पिकअप और कंटेनर की टक्कर,

में 11 लोगों की मौत, जिनमें 7 बच्चे शामिल

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में आज बुधवार, 13 अगस्त को एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. यह दुर्घटना दौसा-मनोहरपुर रोड पर बापी के पास तब हुई, जब खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन एक कंटेनर से टकरा गई.यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं. हादसे के बाद एक और महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई. घायलों को तुरंत जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल और दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

1755076103 Untitled 1 copy

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे लंबा जाम लग गया. पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि जिला प्रशासन को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस हादसे को तेज गति और लापरवाही का परिणाम बताया जा रहा है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button