जबलपुरमध्य प्रदेश

शहपुरा से 12 लाख का अनार गायब, कच्छ गुजरात के व्यापारी ने एसपी से की शिकायत

चालक और ट्रक मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप

जबलपुर, यशभारत। कच्छ-भुज (गुजरात) से जबलपुर पहुंचे एक व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करीब 12 लाख रुपए कीमत का माल गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार 12 दिसंबर को गुजरात से धनबाद (झारखंड) के लिए 1195 बॉक्स अनार एक ट्रक में लोड कर रवाना किए गए थे।

व्यापारी ने बताया कि ट्रक चालक से उसकी पूर्व पहचान नहीं थी, ऐसे में जबलपुर स्थित गुरु कृपा ट्रांसपोर्ट के संचालक ने फोन पर ट्रक और चालक की पूरी गारंटी ली थी। रास्ते में जबलपुर के शहपुरा के समीप चालक ने ट्रक के एक्सीडेंट होने और माल खराब होने की सूचना दी। इसके बाद माल को दूसरी गाड़ी में लोड कर धनबाद भेजने का आश्वासन दिया गया। लेकिन जब ट्रक धनबाद पहुंचा तो उसमें केवल 345 बॉक्स अनार ही मिले, जबकि शेष 850 बॉक्स अनार रास्ते में ही गायब पाए गए। पीड़ित व्यापारी ने आरोप लगाया कि चालक तुषार कुशवाहा और वाहन मालिक ने आपसी मिलीभगत कर दुर्घटना का बहाना बनाते हुए करीब 12 लाख रुपए का माल गायब कर दिया।

व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button