जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला, युवक की मौत; तीन ने भागकर बचाई जान

बिलासपुर यशभा

टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला, युवक की मौत; तीन ने भागकर बचाई जान

बिलासपुर यशभारत। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शावकों के साथ घूम रही बाघिन के बेहद करीब जाना चार युवकों को भारी पड़ गया। बाघिन ने अचानक युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि 25 वर्षीय धरमलाल धृतलहरे की बाघिन के हमले में मौत हो गई। ATR प्रबंधन ने युवक की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक जंगल क्षेत्र में बाघिन और उसके शावकों को करीब से देखने के लिए पहुंच गए थे। इसी दौरान बाघिन ने युवकों को अपने शावकों के लिए खतरा समझते हुए उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन युवक जान बचाकर वहां से भाग निकले, लेकिन धरमलाल बाघिन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश न करें तथा वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। विशेषज्ञों के अनुसार, शावकों के साथ मौजूद बाघिन बेहद आक्रामक हो सकती है और उसके करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button