गोराबाजार में बाइक सवार पर गिरा भारी-भरकम ट्रेस,एक गंभीर रूप से घायल
कई लोगो को भी चोटे आई,वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त

जबलपुर,यशभारत। मंगलवार की दोपहर कैंट थाना अंतर्गत गोराबाजार क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब लोहे का भारी-भरकम ट्रेस अचानक गिर गया इस दौरान वहा से गुजर रहा एक बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया। जिससे उसके सर पर गंभीर चोट पहुंची। और पूरा मार्ग ख़ून से लथपथ हो गया था। वही कुछ अन्य लोगो को भी चोटे आई। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को विक्टोरिया अस्पताल के लिए रवाना किया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल रिफर किया गया। इस हादसे में कई दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

घायल व्यक्ति भीटा निवासी जुगल पटेल घर से सदर बाजार जाने निकला था। लेकिन जैसे ही बाइक सवार युवक गोराबाजार चौक के पास पहुंचा उसके ऊपर भारी भरकर लोहें का ट्रेस आ गिरा। स्थानीय लोगो के मुताबिक़ नवरात्र पर्व पर दुर्गा उत्सव समिति दवारा ट्रेस लगाया गया था जिसे टेंट कर्मचारी खोल रहे थे उस दौरान अचानक ट्रेस गिर गया।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले गढ़ा दशहरा चल समारोह के दौरान ट्रेस गिरने से गढ़ा में एक महिला कि दर्दनाक मौत हो गई थी और दर्जनो लोग घायल हो गए थे। इसके के बाद भी प्रशासन सतर्क नहीं हुआ। नवरात्र पर्व के दौरान शहर में जगह जगह नियम कायदो को ताक पर रखकर दुर्गा उत्सव समितियों दवारा भारी-भरकम ट्रेस लगाए गए जो आम लोगो के लिए खतरनाक साबित हो रहे है।







