देश

उज्जैन में फर्नीचर निर्माता ने लगाई खुद को आग,  झुलसने से मौत  पारिवारिक विवाद बना वजह

पत्नी और बेटी को बहनोई के घर बताया, उसी घर के बाहर लगाई आग

उज्जैन में फर्नीचर निर्माता ने लगाई खुद को आग,  झुलसने से मौत  पारिवारिक विवाद बना वजह

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार दोपहर माधवनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क इलाके में फर्नीचर निर्माता राजेंद्र शर्मा (45) ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। करीब 80% झुलसने के बाद सोमवार सुबह इंदौर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पत्नी और बेटी को बहनोई के घर बताया, उसी घर के बाहर लगाई आग

मृतक राजेंद्र शर्मा ने पुलिस को बयान में कहा था कि उसकी पत्नी ज्योति और बेटी माही को बहनोई संतोष कुमार (निवासी शिप्रा विहार) अपने साथ ले गया है। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

1762166588 inner gif 2 1762154075

 

पत्नी बोली — “वह मुझे भी जलाकर मारना चाहता था

राजेंद्र की पत्नी ज्योति शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने और सट्टा खेलने की आदत के कारण आए दिन घर में झगड़ा करता था। पैसे न देने पर वह उसे और तीनों बेटियों को पीटता था।
“रविवार को जब वह आया तो खुद को आग लगाने के बाद मेरी ओर दौड़ा — शायद मुझे भी जलाना चाहता था,” ज्योति ने कहा।

 बेटी ने कहा — “पापा ने हमें घर से निकाल दिया था”

राजेंद्र की बेटी माही शर्मा ने बताया कि 22 अक्टूबर को उसके पिता ने उसे और उसकी मां को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वे शिवाजी पार्क में रहने वाले फूफा संतोष शर्मा के घर आ गए थे।
“रविवार को पापा हमें लेने आए और हंगामा करने लगे। जब हमने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। उनके आरोप झूठे हैं,” माही ने कहा।

1762166602 inner gif 3 1762154086 aag 1

 

 पुलिस का बयान

सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और घरेलू हिंसा से जुड़ा पाया गया है। बेटी माही ने बताया कि पिता आए दिन मारपीट करते थे।

 भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भाई अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि राजेंद्र को उसकी पत्नी ज्योति, दामाद मोंटी और रिश्तेदार संतोष शर्मा ने जलाया है। उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर पहले भी थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button