जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

रेस्टोरेंट में भड़की आग ने ली 21 जानें, 10 दमकल गाड़ियों ने घंटों चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

मौके पर कुल 10 दमकल वाहनों को तैनात किया गया.

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह मालवीय नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक नामी रेस्टोरेंट के बेसमेंट में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि उसने देखते ही देखते पूरे बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना क्रम में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है.

हादसे के वक्त रेस्टोरेंट के बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे, जो धुएं व लपटों के बीच फंस गए. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए जान पर खेलकर तीन लोगों को बसुरक्षित बाहर निकाल लिया. तीनों बेहोश हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों लोग अफ्रीकी मूल के बताए जा रहे हैं.

जानें कब लगी आग

ये भीषण आग सुबह-सुबह लगी आग. दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर एके मालिक के अनुसार यह हादसा मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुआ. सुबह करीब 08:51 बजे दमकल विभाग को रेस्टोरेंट में आग लगने की पहली सूचना मिली. शुरुआत में मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा तुरंत 2 वाटर टेंडर, 2 वाटर ब्राउज़र , 1 क्विक रिएक्शन व्हीकल, 1 मल्टीपर्पज और 1 ब्रीदिंग अपैरेटस सेट गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया.

मौके पर पहुंची 10 गाड़ियां

आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर कुल 10 दमकल वाहनों को तैनात किया गया. इस बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए दमकल विभाग के आला अधिकारी एडीओ संतोष, एडीओ सरबजीत, एसटीओ फूल सिंह, एसटीओ नरेंद्र, एसटीओ मनोज व एसओ राकेश खुद मैदान में उतरे.उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने बेहद सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए रेस्टोरेंट के बेसमेंट में फंसे 03 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. धुएं के कारण तीनों की हालत बिगड़ रही थी, जिन्हें तुरंत मौके पर मौजूद कैट्स एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

डिवीजनल ऑफिसर ने संभाला मोर्चा, जांच जारीहादसे की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डिवीजनल ऑफिसर को भी बुलाना पड़ा. नेहरू प्लेस क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में लगी आग की गंभीरता को देखते हुए नारायण से डीओ रविंदर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की समीक्षा की. फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर पूरी तरह काबू पाकर कूलिंग ऑपरेशन में जुटी हैं. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि रेस्टोरेंट के भीतर फायर सेफ्टी मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी विस्तृत जांच होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button