भोपालमध्य प्रदेश

निर्माणाधीन बेसमेंट में मिले मानव अंग मामले में “DEEP TEX” दुपट्टा बना प्रमुख सुराग

निर्माणाधीन बेसमेंट में मिले मानव अंग मामले में “DEEP TEX” दुपट्टा बना प्रमुख सुराग

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रियंका नगर में एक निर्माणाधीन बेसमेंट में मानव अंग मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 07 अक्टूबर  को पुलिस हाउसिंग सोसायटी मोड़ के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से अज्ञात शव का केवल एक पैर, दूसरे पैर की हड्डी और एक हाथ की हड्डी बरामद हुई है। मृतक का धड़ (Torso) और सिर मौके पर नहीं मिले हैं। शव अत्यंत क्षत-विक्षत और सड़ी-गली अवस्था में था, जिसके चलते उसकी पहचान तत्काल संभव नहीं हो पाई है।

1760093379 WhatsApp Image 2025 10 10 at 14.46.50

​”DEEP TEX” दुपट्टा बना प्रमुख सुराग
​जांच के दौरान, पुलिस को मौके से एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है। मानव अंग एक दुपट्टे से बंधे हुए पाए गए, जिस पर “DEEP TEX” नामक कंपनी का नाम अंकित है। पुलिस ने इस कंपनी के संचालक से संपर्क किया है और भोपाल व मध्य प्रदेश में सप्लाई करने वाले डिस्ट्रीब्यूटरों से दुपट्टे के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

​DNA एनालिसिस के लिए भेजे गए सैंपल, लिंग की पहचान मुश्किल

​पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों के पैनल ने कुछ प्रारंभिक निष्कर्ष दिए हैं:
​शव किसी वयस्क व्यक्ति का प्रतीत होता है। शरीर पर किसी गंभीर बाहरी चोट या बोन इंजरी के निशान नहीं पाए गए हैं। शव की अत्यधिक खराब स्थिति के कारण मृतक का लिंग (Gender) स्पष्ट रूप से निर्धारित नहीं हो सका है। लिंग की पुष्टि और पहचान के लिए प्रिज़र्व किए गए बॉडी पार्ट्स को DNA एनालिसिस हेतु फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है।

 

1760093409 WhatsApp Image 2025 10 10 at 14.46.51

​गुमशुदगी के मामलों से हो रही तस्दीक, 4 टीमें गठित
​कोलार थाना पुलिस ने मामले की तह तक जाने और शव की पहचान के लिए 04 अलग-अलग टीमों का गठन किया है। ये टीमें भोपाल और सीमावर्ती जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों से शव की तस्दीक कर रही हैं। इसके अलावा, स्थानीय निवासियों और दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

​एक विशेष सर्च टीम को डी-मार्ट क्षेत्र और आसपास के नालों तथा खाली स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाने की जिम्मेदारी दी गई है, जो शव के लापता हिस्सों या अन्य संबंधित साक्ष्यों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button