मध्य प्रदेशराज्य

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज भाजपा मनाएगी बूथ स्तर पर विविध कार्यक्रम

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जून को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस जिले के सभी बूथों पर गौरवमयी ढंग से मनाया जाएगा। संगठनात्मक तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने जिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक का संचालन जिला मंत्री संध्या भार्गव ने किया एवं आभार सुषमा यादव ने व्यक्त किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के दृढ़ संकल्प के साथ देश की अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। भाजपा आज बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाएगी।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रमों के सफल संपादन हेतु एक विशेष जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इसमें जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया को संयोजक तथा चेतराम अहिरवार, यश अग्रवाल, संतोष ठाकुर और संध्या भार्गव को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, सुमित यादव, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, राहुल वैद्य सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।toc]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button