भोपालमध्य प्रदेश
करोंद रोड पर बस खराब होने से लगा 3 घंटे का जाम, राहगीर रहे हलकान

करोंद रोड पर बस खराब होने से लगा 3 घंटे का जाम, राहगीर रहे हलकान
भोपाल, यशभारत। राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में से एक करोंद रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आरिफ नगर क्षेत्र में एक बस बीच सड़क पर खराब हो गई। बस के इस तरह रुकने से सड़क पूरी तरह ब्लॉक हो गई, जिसके परिणामस्वरूप करीब तीन घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।
जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि वाहन रेंगते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त समय होने के बावजूद खराब बस को हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था करने में काफी समय लगा। तीन घंटे बाद जब बस को मौके से हटाया गया, तब कहीं जाकर ट्रैफिक सुचारू हो सका।







