Uncategorizedजबलपुरमध्य प्रदेश

CRIME NEWS JABALPUR, सिहोरा में आंगन में चूल्हा जला रही महिला की जलकर मौत : बाइक की टंकी से रिस रहा था पेट्रोल, क्षेत्र में हड़कंप

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

सिहोरा में एक महिला आंगन में चूल्हा जला रही थी, उसी दौरान वहां खड़ी बाइक की टंकी से पेट्रोल रिस रहा था, जिससे आग भड़क उठी और महिला बुरी तरह आग की जद में आकर झुलस गयी जिसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

             महिला विमला दाहिया  42 वर्षीय अपने दो मंजिला मकान के नीचे आंगन में खाना बना रही थी। नजदीक में ही बाइक खड़ी हुई थी। जिससे पेट्रोल का रिसाव हो रहा था। वहीं खाना बनाने के दौरान आग भभक उठी। जिससे महिला आग की चपेट में आ गई और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन पड़ोस के लोग अपने घर के बाहर निकले और महिला को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला पूरी तरह झुलस गई थी। स्थानीय लोगों ने सिहोरा पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया है।

सिहोरा के गढ़िया मोहल्ला में एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के दौरान मौके पर पहुंचा गया। आग लगने के कारण महिला पूरी तरह झुलस गई थी। उसके मौके पर ही दम तोड़ दिया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के 2 मंजिला मकान के नीचे आंगन में बाइक और कूलर रखे हुए थे। जैसे ही आग लगी, घर के दो मंजिला तक आग की लपटें स्थानीय लोगों को दिखाई दी। हालांकि कुछ देर बाद आग में काबू पा लिया गया। लेकिन आंगन में खड़ी बाइक और कूलर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है महिला रोज की तरह घर आंगन में चूल्हे पर खाना बना रहीं थी।जब घटना घटित हुई। तब महिला घर में अकेली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button