कटनीजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

डुमना में IIIT के हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, तेलंगाना की रहने वाली थी वैष्णवी

कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

 

जबलपुर, यश भारत। डुमना स्थित पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अभिकल्पन एवं विनिर्माण (ट्रिपलआईटी डीएम) के छात्रावास में सोमवार दोपहर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से संस्थान में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान तेलंगाना निवासी वैष्णवी के रूप में हुई है। वह संस्थान में पढ़ाई कर रही थी और परिसर स्थित छात्रावास में रहती थी। सोमवार दोपहर जब उसके कमरे में शव मिलने की जानकारी सामने आई तो संस्थान प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। छात्रा के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button