मुख्य ख़बरें
ट्रक में था 8 क्विंटल से ज्यादा नशा: एंटी नारकोटिक्स का ऑपरेशन, अंतरराज्यीय रैकेट बेनकाब: 4.35 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सतना । उत्तर प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जबलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एनएच-30 मोहतरा टोल प्लाजा के पास से 871 किलो 95 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तस्कर ट्रक में पेंट के डिब्बों के बीच छिपाकर यह खेप ओडिशा से मैहर ले जा रहे थेl
जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,35,55,000 है। तस्करों को प्रति खेप पहुंचाने के एक लाख रुपए मिलते थे। पुलिस ने आरोपी धर्मवीर सिंह (अलीगढ़) और विक्रम करमाकर (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार मुख्य आरोपी प्रभात साहू की तलाश जारी है।







