भोपालमध्य प्रदेश

कैरियर कॉलेज के सामने 1 किमी लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग स्कूल कॉलेजों की छुट्टी के समय बिगड़े ट्रैफिक हालात, घंटो तक थमी रही यातायात व्यवस्था

कैरियर कॉलेज के सामने 1 किमी लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

स्कूल कॉलेजों की छुट्टी के समय बिगड़े ट्रैफिक हालात, घंटो तक थमी रही यातायात व्यवस्था

भोपाल यश भारत। राजधानी में मंगलवार को एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती नजर आई। शहर के कैरियर कॉलेज के सामने दोपहर करीब 11 बजे से भारी ट्रैफिक जाम लग गया जो करीब एक किलोमीटर तक फैल गया। जाम में फंसे लोग घंटों तक परेशान होते रहे और वाहन रेंगते नजर आए। जानकारी के अनुसार स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी का समय होने के कारण अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। दोपहर 11 बजे से लेकर करीब 1 बजे तक सड़क पर लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। खासतौर पर शिवम कॉलेज की छुट्टी के बाद ट्रैफिक और अधिक प्रभावित हो गया जिससे जाम और भी लंबा हो गया। जाम के चलते राहगीरों, छात्रों और दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आए दिन ऐसे हालात बनते हैं। लगातार लगने वाले जाम ने ट्रैफिक प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल कॉलेज छुट्टी के समय विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button