इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकराज्य

प्रियंका गांधी के जबलपुर आने के पहले विवेक तन्खा का ट्वीट: कमलनाथ का चिट्ठी लिखकर दिया धन्यवाद

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले को सबसे पहले चुना है। प्रियंका गांधी जबलपुर में चुनावी शंखनाद करेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सा है। इधर प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन के पहले राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरने के लिए एक ट्वीट किया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेजी गई चिट्ठी का जिक्र किया गया है। राज्यसभा सांसद ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रियंका जी शंखनाद करेगी ?ञ्चढ्ढहृष्टरूक्क का चुनाव समर जून 12 को जबलपुर से। धन्यवाद कमल नाथ जी यह मौक़ा जबलपुर को देने के लिए। बीजेपी राज में महाकोशल,विंध्य और बुंदेलखंड लगभग मंत्री विहीन है। हमारी मंत्री परिषद में लगभग शून्य भागीदारी। समय आ गया है अब फिर जबलपुर से इतिहास बदलेगा।

Image
राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेजी गई चिटठी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu