जबलपुरमध्य प्रदेश

CRIME NEWS JABALPUR, आध्र प्रदेश से जबलपुर आ रही गांजे की खेप : स्कूटी चालक से 2 लाख रूपये का गांजा बरामद

 

जबलपुर, यशभारत। रांझी पुलिस ने एक स्कूटी चालक को दबोचकर दस किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी ग्राहक को माल की स्पलाई देने जा रहा था, गांजा आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि गांधी ग्राउण्ड सामुदायिक भवन के पीेछे व्हीकल स्टेट में एक युवक स्कूटी से आने वाला है जो गांजा बेचता है । जिसके बाद पुलिस ने दबिश देक अनुज महोबिया 19 वर्ष निवासी रांझी को दबोच लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 किलो ग्राम गंाजा,कीमती लगभग 2 लाख रूपये एवं जुपिटर स्कूटी , एक मोबाइल, नगदी 500 रूपये जब्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button