मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत…. क्षेत्र में हड़कंप

सागर । सागर में भीषण सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया। राजघाट रोड पर बीडी अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों और एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मोतीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







