जबलपुरमध्य प्रदेश

वेलडन जबलपुर पुलिस : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने आपरेशन ओजस्विनी की सराहना की, कहा- उम्दा कार्य किया

 

जबलपुर, यशभारत। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्रीमति प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव ने आपरेशन ओजस्विनी के तहत जबलपुर पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही महिला सम्बंधी अपराधों, बलात्कार, गुम बालक/बालिकाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा की उपस्थिति में की गयी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण संजय अग्रवाल, ए.आई.जी. महिला सुरक्षा जबलपुर जोन ऋ षि सरोठिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंकिता खातरकर, महिला थाना प्रभारी श्रीमति प्रति तिवारी उपस्थित रहे।
आपके द्वारा महिला सुरक्षा के लिये जबलपुर में चलाई जा रही ”आपरेशन ओजस्विनीÓÓ की सराहना की गयी। इसके साथ ही आपने भ्रमण करते हुये महिला थाना एवं थाना सिविल लाईन में संचालित उर्जा डेस्क का भी अवलोकन किया तथा जबलपुर पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा सम्बंधी किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गयी, साथ ही पुराने रिकार्ड को नष्ट करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button