भोपालमध्य प्रदेश

बीयू के रिजल्ट में ‘डबल जीरो’ का खेल, 65 छात्रों के भविष्य पर लगा सवालिया निशान परीक्षा दी, फिर भी शून्य अंक; चारों पेपर देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित, विश्वविद्यालय ने एजेंसी को थमाया नोटिस

बीयू के रिजल्ट में ‘डबल जीरो’ का खेल, 65 छात्रों के भविष्य पर लगा सवालिया निशान

परीक्षा दी, फिर भी शून्य अंक; चारों पेपर देने वाली छात्रा को बताया अनुपस्थित, विश्वविद्यालय ने एजेंसी को थमाया नोटिस

भोपाल,यश भारत। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के बीकॉम द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बिजनेस स्टैटिस्टिक्स विषय की परीक्षा देने वाले करीब 200 विद्यार्थियों में से 65 को शून्य अंक दे दिए गए। हैरानी की बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने के बावजूद एक छात्रा को सभी चारों विषयों में अनुपस्थित दर्शा दिया गया। परिणाम सामने आते ही विद्यार्थियों में आक्रोश फैल गया और विश्वविद्यालय की मूल्यांकन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। मामला भोपाल के कोलार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज का है। प्रभावित विद्यार्थियों का आरोप है कि आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपडेट नहीं होने या परिणाम तैयार करने में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उन्हें शून्य अंक मिले हैं। वहीं, चारों परीक्षाएं देने वाली छात्रा साक्षी को अनुपस्थित बताने से लापरवाही की गंभीरता उजागर हुई है। मामले में कुलपति प्रो. दीन दयाल बेदिया ने गड़बड़ी की वजह बताई है। सहायक कुलसचिव डॉ. सुनील नायक ने जांच के बाद परिणाम सुधारने का आश्वासन दिया है। कुलसचिव समर बहादुर सिंह के मुताबिक सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रभावित विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा का फॉर्म भी नहीं भरना होगा। परिणाम प्रसंस्करण एजेंसी इन्फिनिटी सर्टिफिकेशन सर्विस को नोटिस जारी करने की बात कही गई है। अब विद्यार्थियों को संशोधित परिणाम का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button