भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

गन्ना किसानों का भोपाल में प्रदर्शन, ₹600 प्रति क्विंटल भाव की मांग , मिसरोद रोड पर जुटे किसान, पुलिस बल तैनात,  मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

गन्ना किसानों का भोपाल में प्रदर्शन, ₹600 प्रति क्विंटल भाव की मांग

मिसरोद रोड पर जुटे किसान, पुलिस बल तैनात,  मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

भोपाल, यश भारत। नरसिंहपुर जिले के गन्ना किसानों की समस्याओं और उचित मूल्य की मांग को लेकर राजधानी भोपाल के मिश्रौद रोड पर किसानों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में शामिल हुए, वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन कर रहे किसानों की प्रमुख मांग है कि गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए तथा मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ₹100 प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जाए। इसके साथ ही गन्ना खरीदी के 14 दिनों के भीतर किसानों के खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जाए और भुगतान में देरी होने पर नियमानुसार ब्याज दिलाया जाए। राष्ट्रवादी किसान आर्मी के नेतृत्व में किसानों का कहना है कि वे पिछले तीन महीनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, धरना-प्रदर्शन किए गए और शुगर मिल मालिकों के साथ भी बातचीत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। किसानों ने सरकार से जल्द निर्णय लेकर उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button