भोपालमध्य प्रदेश

अवैध रेत और गिट्टी के भंडारण पर माइनिंग विभाग का छापा; रायल्टी और अन्य दस्तावेज़ नहीं मिले

अवैध रेत और गिट्टी के भंडारण पर माइनिंग विभाग का छापा; रायल्टी और अन्य दस्तावेज़ नहीं मिले

​ यश भारत, बैतूल : बैतूल जिले के गांधी ग्राम में खनन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, सी. नगवंशी के रेत और गिट्टी के अवैध भंडारण पर छापा मारा। यह छापा एक शिकायत के बाद मारा गया, जिसमें अवैध खनन और भंडारण का आरोप लगाया गया था। मौके पर न तो किसी रॉयल्टी के दस्तावेज मिले और न ही आरएमसी मशीन का प्रदूषण प्रमाण पत्र।
​बिना दस्तावेजों के चल रहा था काम
​जानकारी के अनुसार, गांधी ग्राम में जहां एक नई कोयला खदान (तावा-3) खुल रही है, वहां यह अवैध भंडारण पाया गया। जांच के दौरान, खनन विभाग के अधिकारियों ने पाया कि स्टॉक का कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। इसके अतिरिक्त, मोहरा खुदाई का काम संभाल रही ‘सिंह एंड संस’ नामक कंपनी के पास भी किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं थे।
​मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है क्योंकि बिना रॉयल्टी और प्रदूषण प्रमाण पत्र के यह काम अवैध रूप से चलाया जा रहा था। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button