भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

किरायेदारों की बढ़ती संख्या से सुरक्षा की चुनौती, भोपाल पुलिस अलर्ट मोड पर , हर थाना क्षेत्र में तेज हुआ सत्यापन अभियान, माइक्रो बीट सिस्टम से संदिग्धों पर नजर, जानकारी छिपाने वालों पर दर्ज हो रहे प्रकरण

किरायेदारों की बढ़ती संख्या से सुरक्षा की चुनौती, भोपाल पुलिस अलर्ट मोड पर

हर थाना क्षेत्र में तेज हुआ सत्यापन अभियान, माइक्रो बीट सिस्टम से संदिग्धों पर नजर, जानकारी छिपाने वालों पर दर्ज हो रहे प्रकरण

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में तेजी से बढ़ती किरायेदारों की संख्या के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। शहर की कॉलोनियों, अपार्टमेंट और रिहायशी इलाकों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि किरायेदार सत्यापन को गंभीरता से लेते हुए नियमित निगरानी और जांच सुनिश्चित करें।

इसके लिए माइक्रो बीट सिस्टम को सक्रिय किया गया है। पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर किरायेदारों की जानकारी जुटा रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे हैं। मकान मालिकों को किरायेदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी नहीं देने या नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि समय पर किरायेदारों का सत्यापन होने से अपराधों पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही कॉलोनीवासियों और रहवासी समितियों से भी अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अब किरायेदारों की निगरानी को प्राथमिकता दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button