इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

 भोपाल में 35.75 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, DG मिनरल्स के संचालक पर FIR

कुल मिलाकर करीब 35.75 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई।

 भोपाल में 35.75 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, DG मिनरल्स के संचालक पर FIR

भोपाल। राजधानी में करोड़ों रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विनीत जैन द्वारा 13 सितंबर 2024 को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिलीप कुमार गुप्ता ने अपनी कंपनियों DG Minerals Pvt. Ltd. और Shri Maa Cementech Pvt. Ltd. में निवेश के नाम पर उनसे भारी रकम ले ली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वर्ष 2017–18 में शिकायतकर्ता ने आरोपी को 6.89 करोड़ रुपये दिए। मुनाफे का लालच देकर उनकी दो संपत्तियाँ गिरवी रखवाकर 11.15 करोड़ रुपये का लोन भी निकलवाया गया, जिसकी पूरी राशि आरोपी ने अपने उपयोग में ले ली। इसके अलावा 2019 से 2021 के बीच शिकायतकर्ता ने आरोपी की कंपनी के लोन की EMI के रूप में 55.13 लाख रुपये चुकाए।

जांच में शेयर अलॉटमेंट से संबंधित गंभीर फर्जीवाड़ा भी उजागर हुआ। दस रुपये के शेयरों का मूल्य कागजों में बढ़ाकर 12,972 रुपये दिखाया गया और कई फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। जिस तारीख के शेयर अलॉटमेंट का दावा किया गया, उस दिन कंपनी की कोई बोर्ड बैठक नहीं हुई थी।

जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने 7.74 करोड़ और 13 करोड़ रुपये के दो चेक दिए, जो बंद और ब्लॉक खाते से जारी होने के कारण बाउंस हो गए।

कुल मिलाकर करीब 35.75 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान आरोपी ने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए, जिससे रिकॉर्ड नष्ट करने की आशंका बनी रही। इसी आधार पर अदालत से धारा 96 BNSS के तहत तलाशी वारंट लिया गया। आरोपी के चूना भट्टी स्थित आवास और एम.पी. नगर स्थित कार्यालय में तलाशी के दौरान कई संपत्ति दस्तावेज, बैंक चेकबुक और अन्य रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की जांच कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button