नरसिंहपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

अभावों को पछाड़ मैदान में चमके नरसिंहपुर के तीन सितारे : गुजरात में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे श्रेया, आस्था और साहिल

नरसिंहपुर। जिले के खेल प्रेमियों के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि 45वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए नरसिंहपुर जिले के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित यह राष्ट्रीय स्पर्धा गुजरात की पारुल यूनिवर्सिटी में संपन्न होगी।

चयनित खिलाड़ियों में श्रेया वर्मा, आस्था नौरिया और साहिल ठाकुर शामिल हैं, जो अंडर-18 आयु वर्ग में मध्यप्रदेश की जूनियर खो-खो टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों के चयन की आधिकारिक जानकारी मध्यप्रदेश खो-खो संघ के सचिव संजय यादव द्वारा जारी की गई।
कठिन परिस्थितियों में भी निखरी प्रतिभा
तीनों खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।

* श्रेया वर्मा: शिवाजी यूथ क्लब, बरमान की खिलाड़ी श्रेया का चयन चौथी बार मध्यप्रदेश की टीम में हुआ है। इसके पूर्व एक बार सीनियर नेशनल तथा 2 बार सबजूनियर नेशनल में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।उनके पिता सर्वेश वर्मा चाट-फुल्की का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

* आस्था नौरिया: डी.सी.सी. नरसिंहपुर में अभ्यास करने वाली आस्था दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके पहले SGFI द्वारा आयोजित अंडर 14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। उनके पिता कमलेश नौरिया मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते हैं।

* साहिल ठाकुर: यूनिटी क्लब, नरसिंहपुर के खिलाड़ी साहिल भी पहली बार प्रदेश की टीम में चुने गए हैं। उनके पिता सियाराम नौरिया भी जीवन यापन के लिए मजदूरी पर निर्भर हैं।

खेल संघ ने दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष सुनील कोठारी, सचिव उषा सेलोकर, उपाध्यक्ष मनीष कटारे, वरिष्ठ सदस्य विकास शर्मा कोषाध्यक्ष विवेक कहार सहित प्रशिक्षक प्रशांत खत्री, बसंत ठाकुर एवं भूपेंद्र ठाकुर राकेश ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button