आयुध कर्मियों के लिए नाईट ड्यूटी एलांउस सीमा में छूट
बकाया राशि से अतिरिक्त भुगतान के समायोजन का निर्देश

जबलपुर, यशभारत । रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आयुध निर्माणी के कर्मचारियों के लिए रेलवे की तर्ज पर नाईट ड्यूटी अलाउंस की सीमा में छूट दिए जाने के संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रक्षा उत्पादन विभाग के आयुध निदेशालय (समन्वय) द्वारा इस संबंध में सभी प्रमुख महाप्रबंधकों कार्यकारी निदेशकों और यूनिट प्रमुखों को एक पत्र भेजा गया है। यह निर्णय आयुध निदेशालय (कोलकाता) में डीजीओ की अध्यक्षता में गत 9 अक्टूबर 26 को आयोजित जेसीएम (छष्टरू) ढढढ लेवल काउंसिल (12वीं टर्म) की छठी बैठक में उठाए गए मुद्दों के आधार पर लिया गया है। बैठक के दौरान कर्मचारियों के पक्ष से यह अनुरोध किया गया था कि हाल ही में ष्ठभश्व/ष्ठष्ठकद्वारा जारी नवीनतम निर्देशों के अनुसार, कर्मचारियों को पहले किए गए अतिरिक्त भुगतान को केस-दर-केस आधार पर बकाए से समायोजित किया जाए।
मामले पर विचार करने के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी आयुध निर्माणी और डीपीएसयू प्रत्येक कर्मचारी के लिए ‘ड्यू-ड्रॉन स्टेटमेंट’ तैयार करें और बकाए राशि से अतिरिक्त भुगतान का समायोजन सुनिश्चित करें।






