भोपालमध्यप्रदेश

सोशल मीडिया और AI के जरिए चरित्र हनन पर भड़कीं साध्वी हर्षा रिछारिया, साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

सोशल मीडिया और AI के जरिए चरित्र हनन पर भड़कीं साध्वी हर्षा रिछारिया, साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

धार्मिक समुदाय के अपने ही लोगों पर गंभीर साजिश का आरोप

भोपाल, यशभारत। प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया द्वारा भोपाल साइबर क्राइम कार्यालय में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। हर्षा ने आरोप लगाया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर उनकी फर्जी तस्वीरें और अश्लील वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिसके पीछे उनके अपने ही धार्मिक समुदाय के कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें वे भाई, पिता, बहन और मां के समान मानती थीं।

मीडिया से बातचीत में हर्षा ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि वह पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही ओछी टिप्पणियों और हमलों को देख रही थीं। उन्होंने दो टूक कहा कि आज के दौर में एआई तकनीक आने के बाद किसी भी महिला या लड़की को बदनाम करना आसान बना दिया गया है, लेकिन अब महिलाएं इसे चुपचाप सहन नहीं करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रशासन को औपचारिक शिकायत और साक्ष्य सौंप दिए हैं और अब जांच अधिकारियों पर भरोसा जताया है। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर अभद्र और भद्दी टिप्पणियां करने वालों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह उन तमाम पीड़ित युवतियों की आवाज बनेंगी जो इस तरह के मानसिक उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। फिलहाल साइबर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button