जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश
सड़क पार कर रहे युवक को हार्वेस्टर ने कुचला, मौके पर मौत, पनागर के पड़ाव में दर्दनाक हादसा,

जबलपुर यशभारत। पनागर थाना क्षेत्र के पड़ाव में सड़क पार कर रहे गुरु नानक वार्ड निवासी 30 वर्षीय दीपक चौधरी की हार्वेस्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे हार्वेस्टर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। वहीं दुर्घटना में शामिल हार्वेस्टर को जब्त कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







