भोपालमध्य प्रदेश

असली ‘बजरंगी भाईजान’ सैयद आबिद हुसैन का पॉडकास्ट वायरल: विदेश जाने से पहले कानूनी प्रक्रिया जान लें, ‘विज़िट वीज़ा पर काम करना फँसना तय’

असली ‘बजरंगी भाईजान’ सैयद आबिद हुसैन का पॉडकास्ट वायरल: विदेश जाने से पहले कानूनी प्रक्रिया जान लें, ‘विज़िट वीज़ा पर काम करना फँसना तय’
भोपाल,। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके और असल ज़िंदगी के ‘बजरंगी भाईजान’ के नाम से मशहूर डॉ. सैयद आबिद हुसैन का हाल ही में रिलीज़ हुआ पॉडकास्ट तेज़ी से वायरल हो रहा है। अयोध्या अंबेडकर नगर में जन्मे और भोपाल में रहकर काम करने वाले हुसैन ने अब तक भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावासों के सहयोग से 1000 से अधिक भारतीयों को अरब देशों की जेलों और क्रूर मालिकों की कस्टडी से रिहा कराने में मदद की है।

WhatsApp Image 2025 11 27 at 15.06.03
वायरल पॉडकास्ट में कड़वा सच
एंकर और के साथ एक घंटा, बाईस मिनट दो सेकंड लंबी यह बातचीत एक यू-ट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। पॉडकास्ट में डॉ. हुसैन ने भारतीयों के विदेश में फँसने के मामलों पर खुलकर बात की है।
पेशे से हाउस पेंटिंग और डेकोरेशन बिज़नेस से जुड़े सैयद आबिद हुसैन ने इस दौरान एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “अगर कोई विज़िट वीज़ा पर या गैर-कानूनी तरीके से काम करने जाता है, तो उसका फँसना तय है।” उन्होंने मुहावरे के अंदाज़ में कहा कि एयरपोर्ट पर एग्रीमेंट साइन करने के बाद ‘समझो उसके हाथ-पैर काट दिए जाते हैं।’

WhatsApp Image 2025 11 27 at 15.06.01 1
ड्रग्स और धोखे का जाल
पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में तंबाकू और ड्रग्स पर सख्त सज़ा है। पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा भारतीयों के नाम पर बैंक अकाउंट खोलने और उन्हें लालच देकर गैर-कानूनी काम करवाने की साजिशों को भी उन्होंने उजागर किया, जिसके कारण असली गुनहगार बच जाते हैं और भारतीय पकड़े जाते हैं।
डॉ. हुसैन ने दुबई, ओमान, बहरीन, कतर, मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब समेत कई देशों में फंसे लोगों की कहानियाँ साझा कीं। वे पीड़ितों के परिवारों से मिलने के लिए मुंबई, भिवंडी, अंबेडकर नगर, आज़मगढ़, लखनऊ, पटना और झारखंड जैसे देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार यात्रा करते रहते हैं।
डॉ. सैयद आबिद हुसैन की सच्ची और निस्वार्थ सेवाएँ उन्हें सैकड़ों लोगों की दुआओं में रखती हैं, और उनकी शोहरत अब राष्ट्रीय स्तर पर फैल चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button